Thursday, September 24, 2020

Breaking News: रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना वायरस से निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 

कर्नाटक के बेलगाम से सांसद सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

 अंगड़ी ने लिखा था, ”आज मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं। डॉक्टरों से सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोरोना के कोई भी लक्षण आने पर टेस्ट करवाएं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया - 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ” सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जिनकी प्रशंसा होती थी। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।”

केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं- 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दिनों कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके अलावा, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान आदि भी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार! ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह..

 लोरमी–17 अगस्त ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की शव मिलने के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। मृ...