Tuesday, August 18, 2026

घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार! ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह..

 लोरमी–17 अगस्त ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की शव मिलने के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह मृतक द्वारा महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर आरोपी पति-पत्नी ने योजनाबद्ध तरीके से दूध में नींद की दवा देकर की हत्या को अंजाम दिया। आरोपियों ने मृतक को अपने घर बुलाकर दूध में नींद की दवा मिलाकर पिलाई और बेहोशी की हालत में गमछे से गला दबाकर कर हत्या कर दी। मृतक अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल की हत्या के आरोपी पति- पत्नि को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।



थाना चिल्फी अंतर्गत चौकी डिंडौरी क्षेत्र के ग्राम घानाघाट में 30 जुलाई की रात्रि रामचंद पटेल के घर के पास अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल पिता शिवराज पटेल उम्र 24 वर्ष, निवासी घानाघाट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। 31 जुलाई को सुबह 8 बजे डिंडौरी में सूचक बड़े भाई अशोक पटेल पिता शिवराज पटेल ने घटना अपने भाई के लाश मिलने की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराया। सूचना पर  डिंडौरी/थाना चिल्फी पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 17/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग जांच प्रारंभ की गई।



पुलिस ने मामले में बताया कि जांच में पता चला कि लगभग तीन वर्ष पूर्व मृतक अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल, आरोपी मुकेश पटेल एवं उसकी पत्नी मनीषा पटेल तीनों मजदूरी करने महाराष्ट्र गए थे और वहां एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान मृतक एवं मनीषा बाई पटेल के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। मृतक द्वारा शारीरिक संबंध के दौरान अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया गया था। गांव वापस आने के बाद मृतक उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी मुकेश की पत्नि को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।


मृतक की इस हरकत से परेशान होकर पत्नि ने अपने पति मुकेश पटेल को पूरी बात बताई। दोनों ने मृतक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके द्वारा धमकी एवं ब्लैकमेलिंग जारी रखने के कारण पति-पत्नी ने उसकी हत्या करने की योजना बनाकर आरोपियों ने मृतक को अपने घर बुलाया और दूध में नींद की दवाई मिलाकर पिला दी। दूध पीने के बाद मृतक के बेहोश हो जाने पर आरोपियों ने गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रामचंद पटेल के घर के पास फेंक दिया तथा मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त गमछा मनियारी नदी में फेंक दिया। मर्ग जांच में हत्या का तथ्य सामने आने पर थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 112/26, धारा 103, 238(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में आरोपी मुकेश पटेल पिता भैया लाल उम्र 34 वर्ष एवं मनीषा बाई पटेल पति मुकेश उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी घानाघाट, चौकी डिंडौरी, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार करने एवं प्रमाणित साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। 



 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भा.पु.से. के द्वारा ग्राम घानाघाट मे संदिग्ध स्थिति मे शव मिलने से गंभीरता से लेते हुये मर्ग की त्वरित जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में सफलता।मिली।  



  उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा (प्रभारी, थाना चिल्फी), उपनिरीक्षक मानसिंह (चौकी प्रभारी डिन्डौरी), महिला सउनि रामकुमारी यादव, प्रधान आरक्षक श्याम डहरिया, गुलाब सिंह राजपूत, चिंताराम कश्यप, महिला आरक्षक संगीता बर्मन तथा आरक्षक नमित सिंह, मनोज राजपूत, पवन गंधर्व, बंशी कंवर, संजय पात्रे, नागेश साहू एवं मनीष प्रधान की भूमिका रही।

Saturday, August 1, 2026

चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले नाबालिग सहित एक आरोपी गिरफ्तार....

मुंगेली– 1 अगस्त चाकू की नोक पर लूटपाट वाले आरोपियों पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही किया है। नाबालिग सहित एक आरोपी द्वारा शहर के मुख्य स्थान पड़ाव चौक के पास चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले की घटना को अंजाम दिया गया था।आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लुटे गये नगदी रकम जप्त कर गिरफ्तार किया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29.07.2026 को प्रार्थी फरहाद अख्तर उर्फ सोहेल पिता शकील अहमद उम्र 33 निवासी दाउपारा महामाया मंदिर के पीछे रामगढ रोड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली जिला मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.07.2026 को रात्रि करीब 11.00 बजे अपने बिरयानी दुकान को बन्द कर रहा था उसी दौरान दो लड़के पतला दुबला करीबन 18-20 वर्ष का प्रार्थी के दुकान में गये तथा बिरयानी की मांग कि तब प्रार्थी बोला कि दुकान बन्द कर रहा हॅू बिरयानी पास नही है, इतने में उसमें से एक बडा लडका अपने पास रखे एक छोटी चाकू धारदार निकाल कर प्रार्थी फरहाद अख्तर के सामने दिखाते डराते-धमकाने लगा कि तुम हम लोगो को नही जानते हो यही चाकू घुसा देगें कहकर प्रार्थी के गल्ले मे रखे दिनभर की कमायी जिसमे 500, 100, 200 रूपये के नोट को गड्डी बनाकर तथा चिल्हर पैसे को रखा था जिसमें से करीबन 4000 रूपये को लुट-पाट कर प्रार्थी को चाकू दिखाते दौडाया तब प्रार्थी भागते-भागते पडाव चौक के तरफ गया। जहां पर आदमी खड़े देखकर दोनो लुटेरे लड़के पडाव चौक की ओर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 309(4), 312, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर सूचना पर आरोपी अभिषेक टोण्डे एवं विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया जाकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर जुर्म कारित करना स्वीकार किये। घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी अभिषेक टोण्डे एवं विधि से संघर्षरत बालक से लुट में प्रयोग किये गये चाकू एवं नगदी रकम 2400 रूपये को जप्त कर आरोपी अभिषेक टोंन्डे उर्फ जादू पिता स्व. नारायण टोन्डे उम्र 21 वर्ष साकिन बावली पारा नवांगढ़ जिला बेमेतरा हाल- अम्बडेकर वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 309(4), 312, 3(5) बीएनएस के तहत दिनांक 30.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा संपत्ति संबंधी एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में प्रभावी कार्यवाही कोय गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरीक्षक हरीश साहू, प्रशिक्षु उप निरी. नेताम, आरक्षक योगेश यादव, अजय चंद्राकर, नोहर डडसेना एवं रवि श्रीवास की भूमिका रही।


Friday, July 24, 2026

दैनिक राशिफल : शुक्रवार, 24 जुलाई 2024

 

दैनिक राशिफल : शुक्रवार, 24 जुलाई 2024 

                                                        आज का राशिफल

                                                        🐐🐂💏💮🐅👩

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सेहत में प्रातः काल से ही उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य करने के लिए शारीरिक रूप से असमर्थ होने पर भी लाचारी में करना पड़ेगा। परिजनों का व्यवहार भी अनापेक्षित रहेगा आपकी उपेक्षा होने पर चिड़चिड़ापन आएगा भाई बंधुओ से व्यर्थ की बातों पर उलझेंगे। आप जिस किसी से भी सीधी बात करेंगे उसका उल्टा ही जवाब मिलेगा। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक कारणों से किसी से लड़ाई हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। संयम की कमी के कारण परिवार में विवाद होने से अशांति रहेगी। धन हाथ मे आते आते रुकेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा लेकिन आज आप धन और आपसी संबंधों में तालमेल बनाने में असफल रहेंगे। एक चीज को सुधारने के चक्कर मे दुसरी बिगड़ेंगी। व्यवहारिकता स्वभाव में रहने से अपना काम ले देकर निकाल ही लेंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक उदासीन वातावरण रहने से निराश रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है सार्वजनिक क्षेत्र पर भी छवि सुधरेगी लोग आपकी प्रशंशा पीछे से भी करेंगे। धन की आमद आवश्यकता अनुसार होगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही। परिजनों की आवश्यकता पूर्ति के साथ ही दवाओं पर भी खर्च करना पड़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको अपनी वाणी एवं व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। दिन के आरम्भ से ही घर अथवा बाहर कलह के कई प्रसंग बनेंगे आपका स्वभाव भी गरम रहने से छोटी मोटी हास्य की बातों को भी गलत नजरिये से देखेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपसी संबंधों में कड़वाहट आएगी। घर मे मांगलिक कार्यक्रम के लिये रिश्तेदार एकत्रित होंगे लेकिन ध्यान रहे थोड़ी सी भी धैर्य हीनता वातावरण कलुषित कर सकती है। मौन रहकर ही आज शांति स्थापित की जा सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आपको सहकर्मियों की कार्य प्रणाली पसंद नही आएगी बात बात में नुक्स निकालने से कार्यो में विलंब के साथ अनबन भी होगी। रक्त-पित्त संबंधित समस्या बनेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके अंदर अहम की भावना रहेगी अपनी बात मनवाने के लिये अनुचित व्यवहार करने से नही चूकेंगे। मित्र एवं परिजन आपके विपरीत व्यवहार से आहत होंगे। कार्य व्यवसाय आज मंदा रहने के कारण धन की आमद कम रहेगी। अन्य लोगो को निम्न आंकना परेशानी में डालेगा। अधिकारी वर्ग अथवा घर के बड़े लोग जानबूझ कर आपको ज्यादा कार्य सौंपेंगे जिससे भारी परेशानी होगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी लेकिन थकान और चिड़चिड़ापन रहेगा। दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में आपका सहयोग लिया जाएगा यथा सम्भव दूर रहें अन्यथा बैठे बिठाए अपमानित होना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में विलंब झगड़े का कारण बनेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप अपनी अनियंत्रित वाणी के कारण अपमानित हो सकते है। बेहतर रहेगा आवश्यकता पड़ने पर ही बोले किसी के कटु शब्दो को शांति से सहन करें अन्यथा आगे के लिये नुकसान दायक रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यो में किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन स्वभाव में अहम रहने के कारण चापलूसी करना पसंद नही करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप अल्प साधनों से काम चलाना पडेगा। धन की आमद भी आज न्यून ही रहेगी उधार लेने की नौबत आ सकती है ना ही ले तो बेहतर रहेगा वरना चुकाना भारी पड़ेगा। सेहत और परिजन का स्वभाव दोनो ही गड़बड़ रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सोचेंगे कुछ लेकिन होगा उसके विपरीत ही। दिन के पूर्वार्ध में घरेलू उलझनों के कारण व्यावसायिक कार्यो में देरी होगी। मध्यान तक किसी ना किसी कारण से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी इसके बाद का समय थोड़ा राहत प्रदान करेगा धन की आमाद होने से रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। आप आत्मनिर्भर होकर कार्य करना ज्यादा पसंद करेंगे किसी का दखल देना अखरेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे फिर भी घर में सुख के साधनों की कमी अनुभव होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपकी मानसिक शांति में घरेलू उलझनों के कारण व्यवधान आएगा। दिन भर धार्मिक कार्यो के प्रति समर्पित रहेंगे धर्म क्षेत्र पर सेवा परोपकार के कार्य करने से मानसिक तनाव कम होगा लेकिन घर की स्थिति आज आपको चैन से नही बैठने देगी किसी न किसी सदस्य से बे मतलब की बातों पर बहस होगी। महिलाये वैसे तो शांत रहेंगी लेकिन औरो के विवाद में नाम आने पर शांत नही बैठेंगी। आज शांति से एकाग्रचित होकर ही कुछ पाया जा सकता है इसका ध्यान रखें। भ्रामक खबरों पर विश्वास ना करें अन्यथा घर का वातावरण लंबे समय के लिये खराब होगा। धन प्राप्ति के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप हास्य परिहास के मौकों को हाथ से नही जाने देंगे अपनी चुटकीली वाणी से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे लेकिन स्वभाव पल पल में बदलने से सामने वाले को परेशानी भी होगी। परिजनों अथवा सहकर्मियों की बाते एक पल में मान जाएंगे अगले ही पल इनकार करने से माहौल खराब होगा लेकिन आज कोई भी आपकी बुराई कर विरोध स्वार्थ साधने के लिए नही करेगा। कार्य व्यवसाय में भी मानसिक चंचलता उचित निर्णय लेने से भटकायेगी फिर भी धन कमाने में आप अन्य प्रतिस्पर्धियों से आगे ही रहेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है आज भी आपकी सोची अधिकांश योजनाए लाभ की जगह हानि कराने वाली है। बेरोजगार एवं व्यवसायी लोगो के लिये आज का दिन विशेष संघर्ष वाला रहेगा हर जगह से निराशा के साथ ताने भी सुनने को मिलेंगे। स्वभाव में आज चतुराई अधिक रहेगी फिर भी इसका लाभ उठाने की जगह हर किसी को स्वार्थ सिद्धि की भावना से देखेंगे जिससे सामाजिक व्यवहार में कमी आएगी। दिनचर्या अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमो में बेमन से उपस्थिति देंगे। सेहत में नए विकार आएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा लेकिन अपनी वाणी को संयम में रहना जरूरी है हाथ आये लाभ को अपनी बेतुकी बयानबाजी से निकाल देंगे। आपके संपर्क में आने वाले लोग आपसे खुशामद अथवा मीठे व्यवहार की अपेक्षा रखेंगे लेकिन आज आप हर किसी से खुल कर व्यवहार नही कर पाएंगे। जहां से कोई लाभ की उम्मीद नही होगी वहां नजर तक नही डालेंगे। मध्यान का समय धन लाभ वाला रहेगा। नविन योजनाओं से भी आज लाभ होगा। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च अनावश्यक नही होंगे। मनोरंज के लिये भी समय निकाल लेंगे। घर का वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा। मानसिक तनाव को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपकी दिनचार्य उठा पटक वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही
जोड़ तोड़ की नीति से कार्य करेंगे लेकिन सामने वाले को आपका अस्पष्ट व्यवहार अखरेगा जो बात आपको पसंद नही उसके लिये खुल कर ना कहे टालमटोल वाली प्रवृति आज पूर्ण होने वाले कार्यो के साथ लाभ में भी बाधक बनेगी। नौकरी वाले लोग भी कार्यो को लापरवाहि से करेंगे यथा संभव टालने के प्रयास करेंगे इस कारण अधिकारी वर्ग नाराज होंगे। व्यवसायी वर्ग भी लाभ हानि की परवाह किये बिना कार्य करेंगे। दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्य आने से परेशानी होगी थकान कुछ ज्यादा ही रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन का पहला भाग स्वास्थ्य में गिरावट आने से खराब जाएगा मध्यान के आस-पास ना चाहते हुए भी लघु यात्रा करनी पडेगी इससे लाभ तो नही परन्तु लाभ के आश्वासन अवश्य मिलेंगे। आज किसी व्यक्ति से मुलाकात के बाद दिन भर दुविधा मे रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा धन जोड़-तोड़ कर ही पाया जा सकता है। खर्च आज कम रहेंगे धन हाथ मे होने के बाद भी ज्यादा पाने की लालसा के कारण बेमतलब में दुखी होंगे। महिलाये आज शांत ही रहेंगी परन्तु किसी के छेड़ने पर चुप नही बैठेंगी जानकर घरेलू कार्य भी बिगाड़ सकती है। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी सहकर्मी से नोकझोक होने की सम्भवना है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आएगा अपनी गलतियों का अहसास होने पर पर्दा डालने का प्रयास करेंगे। 

CG : प्रश्नपत्र लीक, रद्द की गई परीक्षा

 

CG : प्रश्नपत्र लीक, रद्द की गई परीक्षा

 


बिलासपुर:  बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पेपर लीक मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए-एल.एल.बी. छठवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी है। इसके साथ ही 27 जुलाई से दोबारा परीक्षा कराने का री-शेड्यूल जारी किया है। 



विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए मई में हुई परीक्षा को निरस्त कर दिया है।

CG Weather News : मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी ने बताई बारिश की स्थिति

 


                मौसम विभाग ने आज मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाषीय बिजली गिर सकती है। 

                मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि प्रदेश में यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी। इससे पहले, कल सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के समाचार मिले हैं

Thursday, July 23, 2026

विवाहित ग्रामीण महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकते मिलने से फैली सनसनी! पुलिस जांच में जुटी..

Lormi -22 जुलाई  समीपस्थ ग्राम बुधवारा में सुबह एक विवाहित महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गयी है।  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को सुबह 9 बजे ग्राम बुधवारा निवासी नारद मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री सुमन टेकाम उम्र 25 वर्ष की शव घर के म्यार में फंसी के फंदे पर लटक रही है।

Featured Post

घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार! ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह..

 लोरमी–17 अगस्त ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की शव मिलने के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। मृ...