नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले के बाद ड्रग्स कनेक्शन में कई बड़े नाम सामने आए हैं। इस बीच, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों को समन भेजा गया है। आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक, इन स्टार्स के खिलाफ ड्रग्स मांगने के सबूत मिले हैं, जिसके संबंध में पूछताछ की जाएगी।
दरअसल एनसीबी को जया साहा की मैनेजर करिश्मा की एक वाट्सएप चैट के हाथ लगी है जिसमें ड्रग्स के खरीद-फरोख्त की बात की जा रही है। जानकारी के मुताबिक चैट में ‘D’ मतलब दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है।
इस हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस की जांच कर रही जांच एजेंसी बड़े स्तर पर लोगों से पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में एनसीबी ने KWAN कंपनी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर, जया साहा, श्रुति मोदी समेत चार लोगों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
एनसीबी ने रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट से सबसे पहले सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और रणवीर सिंह की फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा से नाम निकाला था।
इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में बॉलीवुड के 25 बड़े सिलेब्रिटीज के नाम लिए थे जो ड्रग्स के इस्तेमाल में शामिल थे। रिया चक्रवर्ती भी न्यायिक हिरासत में है।
गोवा में हैं दीपिका-सारा
जानकारी के मुताबिक, दीपिका अभी गोवा में हैं. उनकी जिससे चैट हो रही थी करिश्मा वे भी किसी शूट के सिलसिले में गोवा में हैं.
वहीं सारा अली खान भी अपनी मां अमृता सिंह के साथ गोवा के घर पर हैं. सारा का सबसे पहले नाम रिया चक्रवती ने लिया था.


No comments:
Post a Comment