Raipur- राज्य में कोविड 19 के मरीजों की सुविधा के लिए निजी अस्पतालों में कुल संचालित बिस्तरों कोविड एवं नान कोविड सहित, में से 50% बिस्तरों में आक्सीजन की 24*7 उपलब्धता कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।जारी निर्देश में कहा गया है कि विभिन्न जिलों में निजी चिकित्सालयों में Covid19 मरीजों के उपचार हेतु चिन्हांकित अस्पतालों के कुल संचालित बिस्तरों कोविड एवं नान कोविड सहित में से 50 % बिस्तरों को आवश्यकतानुसार आरक्षित कर इन बिस्तरों का उपयोग Covid19 मरीजों के उपचार हेतु लाया जा सकेगा।
इस संबंध में निजी चिकित्सालयों के संचालकों को अवगत कराया जाए और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

No comments:
Post a Comment