Tuesday, September 22, 2020

एडमिशन अलर्ट : एडमिशन कैंसिल कराने या माइग्रेशन में पूरी फीस होगी वापस, नया एकेडेमिक कैलेंडर जारी… पढ़ें पूरी खबर।

 


नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अंडर ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर  (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर (पीजी) के संशोधित एकेडमिक कैलेंडर और इससे संबंधित गाइडलाइंस को मंजूरी दे दी है।

एक एक्सपर्ट कमिटी की सिफारिशों के बाद अधिकारियों ने यूजी पीजी फर्स्ट ईयर एडमिशन, नए सत्र की शुरुआत और परीक्षाओं की तिथियां तय की हैं। गाइडलाइंस के मुताबिक फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए नया सत्र (2020-21) 1 नवंबर से शुरू होगा।

Ad

यानी 1 नवंबर से फर्स्ट ईयर के छात्रों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। आयोग ने सभी विश्वविद्यायों से कहा है कि एडमिशन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी हो जानी चाहिए। परीक्षाएं 8 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021 के बीच आयोजित होंगी। 

यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को निर्देश दिया है कि पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सप्ताह में छह दिन पढ़ाई होनी चाहिए। इसके अलावा इस वर्ष की सर्दियों की छुट्टियों और अगले वर्ष की गर्मियों की छुट्टियों में भी कटौती होनी चाहिए। 

यूजीसी यूजी/पीजी एकेडेमिक कैलेंडर 2020-21

दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की तिथि – 31 अक्टूबर 2020 

पहले सेमेस्टर के फ्रेश बैच के लिए कक्षाओं के आरंभ होने की तिथि – 1 दिसंबर 2020 

परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक – 1 मार्च 2021 से 7 मार्च 2021 

परीक्षाओं के आयोजन की अवधि – 8 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021

 सेमेस्टर ब्रेक – 27 मार्च से 4 अप्रैल 2021

 ईवन सेमेस्टर की कक्षाओं का आरंभ – 5 अप्रैल 2021 

परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक – 1 अगस्त 2021 से 8 अगस्त 2021 

परीक्षाओं के आयोजन की अवधि – 9 अगस्त 2021 से 21 अगस्त 2021 

सेमेस्टर ब्रेक – 22 अगस्त 2021 से 29 अगस्त 2021 

इस बैच के लिए अगले एकेडेमिक सेशन आरंभ होने की तिथि – 30 अगस्त 2021


एडमिशन कैंसिल कराने या माइग्रेशन में पूरी फीस होगी वापस
शिक्षा मंत्री ने नये शैक्षणिक सत्र के लिए एकेडेमिक कैंलेडर जारी करने के साथ ही साथ कहा, “लॉकडाउन और सम्बन्धित समस्याओं के कारण पैरेंट्स को हुई आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए इस सेशन के लिए 30 नवंबर 2020 तक लिए गए दाखिले को रद्द कराने या माइग्रेशन की स्थिति में छात्रों को पूरी फीस वापस की जाएगी।“

एकेडमिक कैलेंडर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस बारे में ट्वीट कर सूचना दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर आयोग ने कमिटी की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। सत्र 2020-21 में यूजी पीजी कोर्सेज फर्स्ट ईयर के एकेडमिक कैलेंडर पर यूजीसी गाइडलाइंस को मंजूरी दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार! ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह..

 लोरमी–17 अगस्त ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की शव मिलने के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। मृ...