Wednesday, September 23, 2020

छत्तीसगढ़: खेत में लगे करंट से एक और हाथी की मौत, जमीन मालिक पर होगी कार्रवाई

 धरमजयगढ़ । छत्तीसगढ़ में एक और हाथी की मौत हो गई है। खेत में लगाए गए करंट ने मासूम हाथी की जान ले ली। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। इसके बाद वन अमला घटनास्थल पहुंचा है।


जानकारी के मुताबिक हाथी की मौत मंगलवार रात को हुई। धरमजयगढ़ के मेंढरमार गांव में हाथी का शव पड़ा मिला। बताया गया कि बोर पंप के लिए खेत मं तार खींचा गया था फसल देखकर हाथी वहां पहुंचा और तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।


ad Situ arts



आज सुबह ग्रामीणों ने हाथी की लाश देखी। उसके बाद तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन अमला घटनास्थल पहुंचा। हाथी के शव को पोस्टमार्टम करने की कवायद चल रही है। वहीं खेत मालिक बाबू वर्मा एवं सुधु राम उरांव पर वन प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार! ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह..

 लोरमी–17 अगस्त ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की शव मिलने के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। मृ...