शारजाह में आज CSK VS RR मैच
शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से आज राजस्थान रॉयल्स भिड़ने वाली है। एमएस धोनी की टीम इस समय पूरे जोश में नजर आ रही है। आईपीएल 2020 के शुरूआती मैच में ही CSK ने MI को हराकर अपना हौसला ऊंचा कर लिया है।
जैसा कि ज्ञात हो मुंबई इंडियंस IPL में हुए अबतक के मैच में चार बार चैंपियन रह चुकी है। लेकिन, चेन्नई इस साल के शुरूआती मैच को जीत कर फिलहाल प्रतियोगिता में शीर्ष पर हैं।
आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स प्रतियोगिता में अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को याद कर रही होगी. हालांकि, चेन्नई की ओर से भी इस बार हरभजन और रैना जैसे खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैंI
शारजाह में आज का मौसम
शारजाह में आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज रहने की संभावना हैl खिलाड़ियों को प्रचंड गर्म का सामना करना पड़ सकता हैl हालांकि, अच्छी बात ये है कि दर्शकों से स्टेडियम भरा नहीं होगाl और मैच रात में होगीl लेकिन, मौसम रिपोर्ट के अनुसार दूसरी पारी खेलने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैl दरअसल, रात में तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना हैl यहां बारिश की संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैl
पिच रिपोर्ट
यह एक सपाट विकेट रहा हैl जो बल्लेबाजों के लिए बेहतर माना जाता हैl हालांकि, स्पिन गेंदबाजी के लिहाज से भी इस विकेट को बेहतर कहा जा सकता हैl ऐसे में दोनों टीम की कोशिश रहेगी की ज्यादा से ज्यादा यहां स्पीन गेंदबाजी करवायी जाएl
इतिहास
शारजाह में अब तक कुल 14 T20 मैच खेले गये हैं। जिसमें अफगानिस्तान का बोलबाला रहा है। यहां अफगानिस्तान की टीम ने सबसे अधिक 9 बार जीत दर्ज की है।
Report- Situ Rajput



No comments:
Post a Comment