बीजापुर। नक्सलियों ने एक बार फिर एक ग्रामीण की सोमवार देर रात हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पर पुलिस का मुखबिर होने का संदेह था। उसके ऊपर रॉड और धारदार से हमला किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात, 10 से15 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने बोरिंग वाली रॉड और धारदार हथियार से पीट-पीट कर ग्रामीण की हत्या की है। उसके सिर और अन्य हिस्सों में वार किया गया है।
-सितंबर में दो पुलिसकर्मियों सहित 4 लोगों की कर चुके हैं हत्या
बीजापुर में नक्सली 31 August से 21 September के बीच दो पुलिसकर्मियों सहित 4 लोगों की हत्याएं कर चुके हैं। 31 अगस्त को नक्सलियों ने अगवा किए गए सहायक सब इंस्पेक्टर नागैय्या कोरसा का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। इसके बाद 18 सितंबर को एक सीएएफ जवान को मार दिया। फिर पूर्व सिपाही को अगवा कर मार दिया..

No comments:
Post a Comment