Thursday, September 24, 2020

धर्मांतरण: ईसाई धर्म में हो रहा जबरदस्ती धर्मांतरण, दो गुटों में विवाद, ग्रामीणों ने दिया धरना


कोण्डागांव। कोण्डागांव की ग्राम पंचायत अमरावती के पास सिंगनपुर के गांव के पास ही सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। जिसमें महिलाएं, पुरुषों के अलावा बच्चे भी बैठे हैं। वहीं पर खाने का प्रबंध ग्रामीणों ने कर लिया है और ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ईसाई धर्म परिवर्तन वाले परिवार आमने सामने बात नहीं करेंगे धरना जारी रहेगा। पुलिस और जिला प्रशासन की कलेक्टर एसपी तक वही जुटे हैं कि कैसे भी मामला को सुलझाया जाए। गांव को पुलिस छावनी की तरह तब्दील कर दिया गया है। भारी संख्या में जवान वहां तैनात हैं, अगर कोई भी अप्रिय घटना होगी तो तुरंत कार्यवाही की जाएगी। 



 जबरन हो रहा धर्मांतरण जिसे हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे :ग्रामीण
बुधवार की सुबह धर्म परिवर्तन को लेकर सिंघनपुर गांव में दो गुटों में जबरदस्त विवाद हो गया है। देखते देखते ही आस-पास के गांव के लोग भी इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि यहां जबरन ईसाई धर्म परिवर्तन हो रहा है। जो हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे। सिंघनपुर के अलावा आसपास के गांव में 10 परिवारों के घरों में तोड़फोड़ कर दी है। बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जैसे ही यह खबर जिला पंचायत मुख्यालय पहुंची तो तुरंत ही कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंच गए हैं।

10 परिवारों के घर तोड़ डालें
दरअसल मामला धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद का है, कोंडागांव जिले के 3 गांव तिरिया बेड़ा, काकड़ा बेड़ा, सिंघनपुर के 10 आदिवासी परिवारों ने अपना धर्म परिवर्तन कर इसाई धर्म में अपना लिया। इस पर ग्रामीणों का कहना है कि जिस गांव में आप रहते हो जीव देवी देवता की पूजा में आप हमेशा ग्रामीण के साथ शामिल होते थे, अचानक धर्म परिवर्तन कर ग्राम के देवी देवता के पूजा कार्यक्रम शामिल नहीं होते हो,इसी बात पर आसपास के गांव के लोगों की बैठक बुलाई गई और अचानक धर्मांतरण करने वाली परिवारों के मकान तोड़ने पूरी भीड़ निकल पड़ी। 

मामला सुलझाने का प्रयास जारी
जिला आदिवासी समाज अध्यक्ष बंगाराम ने कहा कि यह आपसी विवाद है। जल्द ही इसका निराकरण करने के लिए समाज के प्रमुखों के साथ बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, मैं स्वयं ग्रामीणों से बात कर चुका हूं। जल्द मामला सुलझ जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार! ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह..

 लोरमी–17 अगस्त ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की शव मिलने के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। मृ...