Tuesday, October 6, 2020

आईएएस सोनमणि बोरा बनाए गए संसदीय कार्य विभाग के सचिव, राज्यपाल के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी; अंबलगन पी. अब श्रम विभाग के भी सचिव

भूपेश बघेल सरकार ने सोमवार देर रात 5 आईएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। कुछ अफसरों से विभाग लिए गए हैं, तो कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अफसरों के तबादलों को लेकर महानदी भवन से सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

सोनमणि बोरा : वरिष्ठ आईएएस अफसर सोनमणि बोरा को श्रम विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी से हटाते हुए संसदीय कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह ही है।

परदेशी सिद्धार्थ कोमल : सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय और अतिरिक्त प्रभार लोक निर्माण विभाग के साथ सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई। जबकि अतिरिक्त प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मुक्त किया गया।

अविनाश चंपावत : सचिव जल संसाधन विभाग को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंबलगन पी. : खनिज साधन विभाग के सचिव सहित पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के साथ श्रम विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

एलेक्स वीएफ पॉल मेनन वी : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव और श्रमायुक्त के साथ अब श्रम विभाग का राज्य नोडल अधिकारी भी बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भूपेश बघेल सरकार ने सोमवार देर रात 5 आईएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया हैवरिष्ठ आईएएस अफसर सोनमणि बोरा को संसदीय कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lhkRgq
https://ift.tt/34pUOwM

No comments:

Post a Comment

Featured Post

घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार! ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह..

 लोरमी–17 अगस्त ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की शव मिलने के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। मृ...