Wednesday, September 23, 2020

छत्तीसगढ़: पॉलिथीन में मिला नवजात बच्चे का शव, आसपास में मची अफरा-तफरी


महासमुंद। जिले में मानवता को तार तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां प्लास्टिक एक पॉलिथिन में नवजात शिशु का शव मिला है। खेल-खेल मे बच्चों के झुंड ने उसे देखा और लोगों को इसकी सूचना दी।


जानकारी के मुताबिक, घटना खल्लारी थाना इलाके के खुटेरी गांव की है। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे कुछ बच्चे सब्जी तोड़ने गए थे इस दौरान कांतिलाल नामक व्यक्ति के बाड़ी में बच्चे की लाश पड़ी मिली। इसकी सूचना बच्चों ने परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस को इसकी खबर की गई। पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार! ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह..

 लोरमी–17 अगस्त ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की शव मिलने के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। मृ...