Monday, September 28, 2020

मुंगेली: शासकीय शालाओं में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के शुल्क लेने पर होगी सख्त कार्यवाही

 मुंगेली- शासकीय शालाओं में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नही लेने के सख्त निर्देश कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आज यहां बताया कि जिले के कुछ शासकीय शालाओं के विद्यार्थियों से शाला में प्रवेश के दौरान स्थानीय निधियां जैसे ए.एफ , पी.बी.एफ , स्काउट , रेड क्रास , शाला विकास के रूप में शुल्क लिया जा रहा है , जो अनुचित है ।


मुंगेली कलेक्टर श्री पी एस एल्मा ने कहा

शासकीय शालाओं में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नही लेने के सख्त निर्देश दिये है । उन्होने कहा कि वर्तमान में समस्त शिक्षण संस्थान बंद है । अतः उन्होने किसी भी छात्र से शिक्षण संस्थान बंद रहते तक कोई शुल्क नही लिया जाएं । उन्होने जिले में संचालित समस्त शासकीय शालाओं में विद्यार्थियों का निःशुल्क प्रवेश सुनिश्चित करने के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये है ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार! ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह..

 लोरमी–17 अगस्त ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की शव मिलने के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। मृ...