मुंगेली। लोरमी कोविड-19 के चलते कालेजों में प्राइवेट के समस्त और फाइनल ईयर के रेगुलर छात्रों के परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा किया जा रहा है।
उत्तर पुस्तिका कालेजों से ही प्राप्त और जमा करने का निर्देश पहले दिया गया था किंतु कॉलेजों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन नहीं हो रहा था जिसके कारण उस प्रक्रिया में बदलाव करते हुए नया निर्देश जारी किया गया की उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन प्राप्त करें तथा जमा करने हेतु अपने परीक्षा केंद्रों के पते पर पोस्ट करें।
एक ही काउंटर से कैसे होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन?
कॉलेजों में अलग-अलग कक्षाओं में उत्तर पुस्तिका वितरण का कार्य किया जा रहा था, जहां कॉलेजों में अनेक स्टाफ भी मौजूद थे किंतु छात्रों की अधिक संख्या के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था, अब पोस्ट करने के लिए लोरमी के पोस्ट ऑफिस में एक छोटा सा दरवाजा और केवल एक ही काउंटर है छात्रों की संख्या अधिक है तो कैसे होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन।
होना था यह सुधार...
परीक्षा केंद्रों से अधिक दूरी वाले छात्रों को सुविधानुसार पोस्ट से जमा करने और परीक्षा केंद्रों के आस पास वाले जगहों के छात्रों को उनके संकाय वार अलग-अलग कक्षा में अलग-अलग दिनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उत्तर पुस्तिका जमा कराने का आयोजन किया जा सकता था।


No comments:
Post a Comment