रायपुर | कोरिया जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विनोद शंकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन एम एल सोनी को राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त दोनों अधिकारियों के निलंबन की यह कार्यवाही कोरिया जिले के खाड़ा जलाशय के टूटने के कारण की गई है। खाड़ा जलाशय के टूटने एवं इसकी वजह से 3 गांव के किसानों की 50 हेक्टेयर रकबे की फसल के नुकसान पहुचने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने इसके लिए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे ।
खाडा जलाशय के टूटने के मामले में प्रथम दृष्टया जलाशय के प्रभारी अधिकारी एवं एसडीओ सोनी तथा कार्यपालन अभियंता साहू को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
आपको बता दें की बुधवार सुबह खड़ा जलाशय फुट जाने से सैकड़ों की संख्या में किसानो के लहलहाते खेत पूरी तरह से बर्बाद हो गए। वहीँ बांध के दो गेट कहब होने के चलते नहीं खुल पाए। यही वजह से इतना बड़ा नुकसान विभाग को सहना पड़ा। साथ ही बांध के फूटने में अधिकारीयों की लापरवाही शुरू से ही दिखाई दे रही थी। संसदीय सचिव और क्षेत्र की विधायक अम्बिका सिंहदेव इस मामले पर खासी नाराज भी थी और उन्होंने बांध फूटने की त्वरित जानकारी विभागीय मंत्री रविंद्र चौबे को दी थी। साथ ही बांध के मरम्मत के लिए राशि की भी मांग की गई थी।

No comments:
Post a Comment