Friday, September 25, 2020

छत्तीसगढ़: अब 11 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन मां बमलेश्वरी के दर्शन पर भी रोक... जाने छत्तीसगढ़ मे कोरोना का हाल

 छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट के साथ ही साथ कोरोना संक्रमण के मरीज भी बढ़ रहे हैं। रायपुर हॉटस्पॉट बना हुआ है, लेकिन पहले की अपेक्षा संक्रमित कम हुए हैं। वहीं अब अन्य जिलों से भी मरीज बढ़ने लगे हैं। पिछले 5 दिनों में ही 10630 संक्रमित मिले हैं, जबकि 71 मरीजों की मौत हो चुकी है। रायपुर सहित 9 जिलों में सब बंद था, अब दंतेवाड़ा को 2 अक्टूबर और जांजगीर को 1 अक्टूबर तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।


(ये फोटो बिलासपुर में सिरगिट्टी के बन्नाक चौक की है।पुलिस और एसपीओ की टीम के साथ बटालियन के जवान भी निगरानी रख रहे हैं। हर आने-जाने वाली गाड़ियों को बिना आईडी के वापस लौटने की सलाह दी जा रही है।)

जांजगीर : शहर के साथ 9 तहसील क्षेत्रों में भी सब बंद
जिले में गुरुवार से एक अक्टूबर तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह लॉकडाउन शहरी क्षेत्र के साथ जिले की 9 तहसीलों में भी प्रभावी रहेगा। कलेक्टर ने इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी पर रोक लगा दी है। आम लोगों को पेट्रोल भी नहीं मिलेगा। वहीं दूध के लिए सुबह 6 से 8 और शाम को 5 से 6.30 बजे तक छूट मिलेगी।

तहसीलग्राम पंचायत
जांजगीरजर्वे, खोखरा, पेंड्री, सरखों, बनारी, खोखसा, कन्हाईबंद, मुनुंद, कुलीपोटा, पुटपुरा, सुकली
अकलतरातरौद, खटोला, लटिया, खोंड, खिसोरा
बलौदाचारपारा, झपेली, बिरगहनी, जावलपुर, कोरबी, डोंगरी
नवागढ़सेमरा, रोगदा, नेगुरडीह, ठाकुरदिया, खैरताल, पोंड़ी, गिद्धा
शिवरीनारायणतुस्मा, दुरपा
चांपाकुरदा, कोसमंदा, सिवनी
सक्तीकंचनपुर
डभराबरहागुड़ा
पामगढ़बिलारी

दंतेवाड़ा : पूरा जिला कंटेनमेंट जोन, दवाई की भी होम डिलीवरी
पूरे जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। पेट्रोल, शराब की दुकानें सहित सब बंद रहेगा। सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुलेंगे। उनके लिए भी दवाई की होम डिलीवरी के निर्देश हैं। दूध डेयरी, पेट शॉप, एक्वेरियम सुबह 6 से 8 और शाम 5 से 6.30 बजे तक खुलेंगे। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज आपात स्थिति में 07856-252412 और 9302706669 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

(रायपुर और जांजगीर दोनों जगह लॉकडाउन है। साफ आदेश हैं कि जिले के बाहर जाने के लिए ई-पास अनिवार्य है। इसके बाद भी रायपुर से कार सवार जांजगीर तक पहुंच गए। पुलिस ने रोका तो बताया कि मरीज को दिखाकर लौट रहे हैं।)

इस नवरात्रि भी श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा मां बम्लेश्वरी मंदिर
पिछली बार की तरह इस बार भी नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। पंडित-पुजारियों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों को हो मंदिर में जाने की अनुमति रहेगी। मेला नहीं लगेगा और रोपवे भी बंद रहेगा। मंदिर में केवल पूजा पाठ की इजाजत दी गई है। पिछली बार मार्च में आए शारदीय नवरात्र में भी इसी प्रक्रिया को अपनाया गया था।

ग्रामीण क्षेत्र में 539 और शहरी क्षेत्र के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में है जांच की सुविधा
प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 832 केंद्रों में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच की जा रही है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 539 और शहरी क्षेत्र के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अलग से स्थापित जांच केंद्रों के साथ ही सरकारी अस्पतालों में और मोबाइल टीमें भी कोरोना की जांच कर रही हैं। प्रदेश में अब तक 982825 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। एक सप्ताह पहले तक जहां 10 दिनों में 10 हजार मरीज मिले। वहीं 5 दिनों में ही 10630 संक्रमित मिल चुके हैं। अभी तक प्रदेश में 95623 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 752 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 36038 अभी एक्टिव केस हैं। हालांकि 58833 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार! ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह..

 लोरमी–17 अगस्त ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की शव मिलने के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। मृ...