वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली शिवांगी सिंह राफेल विमान के स्क्वाड्रन की पहली महिला पायलट बन गईं है। उन्हें देश के सबसे ताकतवर और बाहुबली राफेल विमान उड़ाने का गौरव प्राप्त हुआ है।. बेटी के मिले इस सम्मान से परिवार में हर्ष व्याप्त है। रिश्तेदारों के साथ साथ और भी लोग शिवांगी और उसके परिवार को बधाईयां दे रहे हैं।
नाना से मिली प्रेरणा
बताया गया कि शिवांगी सिंह को फाइटर पायलट बनने का जुनून उनके कर्नल रह चुके नाना से मिला था। साल 2015 में ये सपना तब पूरा हुआ, जब भारतीय वायुसेना में उनका सेलेक्शन फ्लाइंग अफसर के रूप में हुआ था। वाराणसी की रहने वाली फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह इस वक्त राजस्थान एयरबेस में तैनात हैं और अभी मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ाती हैं। जल्द ही वह LAC पर राफेल लड़ाकू विमान उड़ाती दिखाई देंगी।
वायुसेना में 10 महिला फाइटर पायलट
अभी वायुसेना में 10 महिला फाइटर पायलट और 18 नेवीगेटर हैं. वायुसेना में महिला अधिकारियों की संख्या 1875 है. 2018 में फ्लाइंग ऑफिसर अवनि चतुर्वेदी अकेले लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
उनके अलावा फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह और फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ पहली बार बतौर फाइटर पायलट वायुसेना में शामिल हुईं। इसके बाद सरकार ने महिलाओं के लिए भी प्रायोगिक तौर पर फाइटर स्ट्रीम खोलने का फैसला किया।
बता दें, भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा किया है. इनमें से पांच जेट भारत पहुंच चुके हैं और वायुसेना की अंबाला स्थित गोल्डन ऐरो स्कॉवड्रन का हिस्सा बन चुके हैं ।पांच विमान अगले महीने यानि अक्टूबर में भारत आएंगे।



No comments:
Post a Comment